कैराना। शुक्रवार को कैराना नगर की इमाम गेट पुलिस चौकी प्रभारी, किला गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने पानीपत खटीमा राजमार्ग मोहल्ला रेतेवाला, दरबार कलां, घोस्सा चुंगी, ईदगाह रोड, खुरगान रोड, मोहल्ला बिसातियान, चौक बाजार में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का भी भ्रमण किया गया।