फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, जल्द खुलेगा मौत का राज

Thu, 19 Oct 2023 08:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli Crime News : पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के बाबरी गांव में बृहस्पतिवार की शाम को 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या कर शव को लटकाने की भी आशंका है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।

दरअसल, बृहस्पतिवार की शाम कैडी निवासी एक किसान के यहां से धान की कटाई कर बाबरी की कुछ मजदूर महिलाएं खेत से होते हुए गांव लौट रहीं थीं। इसी बीच गुरुनाम सिंह की ट्यूबवेल पर लीची के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। जिस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने खेत मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद खेत मालिक ने बाबरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बाबरी थाना प्रभारी सीमा चौधरी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की जांच करते हुए शिनाख्त कराई।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

बताया गया कि शव की पहचान बाबरी निवासी योगेश कुमार पाल के रूप में हुई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि योगेश मजदूरी करता था। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें