एएसपी ने बताया थानाभवन पुलिस व एसओजी टीम ने प्रशांत की हत्या करने के आरोप में गांव मंटी हसनपुर निवासी तीन भाइयों अमित, अक्षय व रोहित को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस घटना में गांव के ही अनिकेत, आदेश व अंकित फरार है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया 2017 में लोकेश व उसके पुत्रों दीपक, प्रशांत, रवि पुत्र ऋषिपाल और विक्रम पुत्र जयपाल ने उसके भाई मोहित की हत्या कर दी थी। उनके पिता सूरते ने इन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से उनकी इनसे रंजिश चल रही थी।
10 अक्तूबर को उनके मुकदमे की तारीख थी, लेकिन प्रशांत तारीख पर नहीं गया था। उसके पिता लोकेश तारीख पर गए थे। इसी बीच अनिकेत, आदेश व अंकित गांव में बाइक से घूमकर निगरानी कर रहे थे। उन्हें पता चला कि प्रशांत अपने बहनोई मनीष के साथ थानाभवन गया है। थानाभवन से वापस आकर प्रशांत गांव में एक व्यक्ति के यहां गया था। रात को वहां से प्रशांत अपने घर वापस जा रहा था। उसी दौरान अनिकेत, आदेश व अंकित बाइक से वहां पहुंचे और प्रशांत की गोली हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम