शामली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेते व्यापारी सुरक्षा फोर्म
- फोटो : SHAMLI
शामली। व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन गोशाला रोड पर किया गया। जिसमें व्यापारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गोष्ठी का विषय स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों का योगदान रहा। सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष संजय संगल ने कहा कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान अविस्मरणीय है। अन्य व्यापारियों ने भी अपने विचारों से शहीदों को नमन किया। प्रदेश मंत्री श्रीपाल गोयल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में लक्ष्य रखकर उसे साधना चाहिए। महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को यह देश भुला नहीं पाएगा। मदन पाल खंद्रावली ने भी विचार रखे। जिला मंत्री रूपेश गुप्ता ने ए मेरे वतन के लोगों गीत गाकर शहीदों को नमन किया। गोष्ठी में जिला संगठन मंत्री विपिन मित्तल, लीगल प्रभारी गौरव मित्तल, प्रभारी विनोद गर्ग, आईटी प्रभारी सुमेश मित्तल, विनीत गोयल, विकास जैन मौजूद रहे।