फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जागी धुएं से निजात पाने की उज्ज्वल उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। करीब दो साल के इंतजार के बाद गरीब परिवारों के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर मिलने की आस दोबारा जगी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर तेल कंपनियों ने उज्जवला योजना को दोबारा चालू करने के लिए एजेंसियों को हरी झंडी दे दी है। कंपनी से निर्देश मिलने के बाद गैस एजेंसियों ने पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जब पूर्व में देशभर के साथ जिले में भी उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे जा रहे थे। उस समय जिले की 24 गैस एजेंसियों पर करीब 60 हजार गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन योजना का लाभ दिया गया था। लक्ष्य पूरा होने पर सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी थी। योजना बंद होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में लोग खुद को पात्र बताते हुए मुफ्त कनेक्शन लेने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे। अब केंद्र सरकार ने इस योजना को दोबारा चालू करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद धरातल पर गैस एजेंसी होने पात्र परिवारों के जरूरी दस्तावेज लेकर रजिस्ट्रेशन करने शुरू कर दिए हैं।
शामली एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह निरवाल ने बताया कि तेल कंपनी के निर्देश पर फिलहाल रजिस्ट्रेशन का काम चालू है। जैसे ही कंपनी पोर्टल को चालू करेगी वैसे ही पात्र परिवारों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को मुफ्त कनेक्शन योजना का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

चूल्हे और पाइप पर अभी भी सवाल
पिछली योजना में गैस एजेंसी या पात्र परिवारों को कनेक्शन में सिलिंडर मुफ्त में देती थी। जबकि चूल्हे व पाइप का पैसा उपभोक्ताओं से सब्सिडी की रकम में काट लेती थी, लेकिन वर्तमान में सब्सिडी एक रुपये से भी कम है। अब सवाल यह है कि तेल कंपनियां चूल्हे व पाइप के लिए कौन सी नई व्यवस्था लागू करती हैं।
ये दस्तावेज हैं जरूरी
एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार जो भी पात्र परिवार योजना का लाभ लेना चाहता है। पहले उसे अपनी गैस एजेंसी पर आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए परिवार को महिला की पासबुक की फ़ोटो कॉपी, दो फ़ोटो, राशन कार्ड की कॉपी व परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी एजेंसी पर जमा करनी होगी। इन औपचारिकताओं के बाद ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें