फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य था 1700 का, 1860 लोगों को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारिश के बाद भी कोरोनारोधी टीका लगवाने वाले लोगों की बूथों पर भीड़ लगी रही, जिसके चलते लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। 16 बूथों पर 1700 के लक्ष्य के मुुकाबले 1860 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल तक के लोगों को 10 बूथों पर टीके लगाए गए। 1100 के लक्ष्य के मुकाबले 1435 लोगों को टीके लगे। 1077 लोगों ने पहली डोज व 358 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। 130.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 142 वॉयल खर्च हुईं।
इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को छह बूथों पर टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 435 लोगों को टीके लगे। 319 लोगों को पहली डोज, 116 लोगों को दूसरी डोज लगी। 72.50 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 49 वॉयल खर्च हुई। टीका कराने के लिए लोगों में जागरूकता आई है। इसके चलते बारिश के बाद भी लोग टीकाकरण कराने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें