शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में 22 दिन पहले हुई शुभम की मौत के मामला पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नौ अगस्त को सुबह गांव झाल निवासी शुभम का शव प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में फांसी पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर घर से बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था। इस मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी मनोज ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर मोहल्ला पंसारियान में दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच चल रही है।
----
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल
कैराना। सोशल मीडिया पर तीन युवकों के अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें चार फोटो हैं, जिनमें एक युवक के दो फोटो हैं। तीनों युवक एक अवैध हथियार को अलग-अलग तरीके से हाथ में लेकर दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहा फोटो कैराना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है। इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि फोटो वायरल अभी संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद