फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर छात्रा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती जीत कर लौटी तनु का किया गया स्वागत
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा तनु ने मुजफ्फरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 42 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। छात्रा का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शामली निवासी तनु सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता में कक्षा-10 की छात्रा हैं। मुजफ्फरनगर के सौरम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 अक्तूबर तक हुई। इस छात्रा ने 42 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति ने छात्रा का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा ने बैज लगाकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रबंधक नरेश कुमार सैनी एवं उप प्रबंधक नीरज जैन ने छात्रा को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक नीरज, बाल गोविंद वर्मा, संगीता सैनी, दीप्ति अरोरा, राजवीर सैनी, सीमा, अनिल कुमार, अभिषेक, अरोरा एकता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें