फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबोज कॉलोनी में व्यापारी के घर को खंगाला

विज्ञापन
शामली के मौहल्ला काम्बोज कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला कांबोज कालोनी में व्यापारी के घर में घुसकर नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी अपने परिवार के साथ पांच दिन पहले माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। पीड़ित ने 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन

कांबोज कालोनी निवासी संजय गर्ग खाद्यी ग्रामोद्योग की तेल की यूनिट बनत में चला रहे हैं। इसके अलावा उनकी नेहरू मार्केट में खादी ग्रामोद्योग की दुकान है। संजय गर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी की पिछले साल कोरोना से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपने तीन पुत्रों अनमोल गर्ग, हर्ष और यश के साथ घर पर रहते हैं। 20 अक्तूबर को वे अपने तीनों पुत्रों के साथ मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे वे घर लौटे तो उनका मुख्य दरवाजा बंद मिला, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर सामान इधर-उधर बिखरा था।
व्यापारी ने बताया कि उनके पीछे चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और पूरे घर को खंगाला। चोर घर में दीपावली पूजन के लिए रखे करीब साढ़े आठ लाख रुपये, करीब 40 तोले सोना, चांदी के अलग-अलग वजन के 200 से अधिक सिक्के और चांदी की मूर्तियां आदि कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। व्यापारी की तरफ से थाने पर घटना की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
पड़ोसी के यहां रख गए थे लाइसेंसी रिवाल्वर
संजय गर्ग ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। वैष्णो देवी जाने से पहले वे अपनी रिवाल्वर को कालोनी में एक परिचित के यहां रखकर गए थे। अगर रिवाल्वर घर में रखी होती, तो वह भी चोरी हो सकती थी। चोर घर में रखे रिवाल्वर के करीब 60 कारतूस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें