शामली में एक बेकाबू ट्रक भाजपा एमएलसी के फार्म हाउस में घुस गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव जसाला में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस में बेकाबू ट्रक जा घुसा। हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एमएलसी के फार्म हाउस की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि सोमवार रात शामली की ओर से ट्रक कांधला की ओर आ रहा था। जसाला गांव में भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस के निकट चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हुआ ट्रक दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक व अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल लोगों को उपचार के लिए शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।