फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म जागरूकता से होता है व्यक्ति का विकास: रितु जैन

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में एनएसएस के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को जानकारी देती ट्रेनर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के ईटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन वित्तीय प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। समाज सेविका डॉ. रितु जैन ने कहा कि व्यक्ति के विकास के लिए आत्म जागरूकता होना जरूरी है।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एंपेनल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने शिविर के तीसरे दिन वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार से आवंटित धनराशि में हम अधिक से अधिक कार्य कर सकते हैं। समाज सेविका डॉ. ऋतु जैन ने जागरूकता विषय पर कहा कि व्यक्ति सर्वप्रथम स्वयं को समझे, फिर समाज के कार्यों की तरफ बढ़े। इस विषय पर उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आत्म जागरूकता से ही व्यक्ति का विकास होता है।
उन्होंने महिला बाल विकास एवं पॉक्सो एक्ट के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी। मौके पर जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के सह-जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. छवि, डॉ. गिरीश नारायण, डॉ. शीबा परवीन, डॉ. कल्पना राव, डॉ. इंदू , डॉ. ज्ञान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें