फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महापंचायत में खूब गरजे किसान, अभय चौटाला बोले- भुगतान नहीं होने तक जारी रहेगा धरना

Fri, 17 Nov 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान महापंचायत में खूब गरजे। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
शामली में किसानों की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल के बायलर हाउस पर किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंयायत में किसानों ने मिल प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

विज्ञापन


इसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला भी मौके पर पहुंचे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों के पास फुरसत नहीं है। किसी को बेवजह परेशान नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को परेशान करने के लिए तीन कृषि कानून लेकर आई थी। जिसका विरोध सबसे पहले इनेलो ने किया था। इसके बाद जगह-जगह आंदोलन भी हुए। हर कोई उस आंदोलन का हिस्सा बना था। 

उन्होंने कहा कि इस्तीफा देकर मैंने किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया था। यदि मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे तो डीएम और सीएम को भी आपके पास आना पड़ेगा। कहा कि मिल मालिक को किसानों का रुपया देना पड़ेगा। किसान किसी को नहीं छेड़ता, यदि छेड़ता है तो छोड़ता नहीं। मेरे हरियाणा का डीएम होता तो नाक रगड़वा देता। डीएम को कहूंगा कि आप भी किसी घर में पैदा हुए हो, किसानों की मांग को शासन से अवगत कराए। जो भी जिम्मेदारी लगाई जाएगी, इस लड़ाई में साथ रहूंगा। गन्ना मंत्री से भी बात की जाएगी। जैसे 13 माह लड़ाई लड़कर जंग जीती थी, उसी तरह इस जंग को भी जीतना है।
विज्ञापन


बताया गया कि दोपहर बाद महापंचायत में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था। संजीव शास्त्री और अन्य वक्ताओं ने एक सुर में सम्पूर्ण गन्ना भुगतान की मांग उठाई। हालांकि, अभी महापंचायत चल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

विज्ञापन

आयोजक संजीव शास्त्री ने बताया कि जल्द ही अभय चौटाला पहुंचेंगे, जो किसानों को संबोधित करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत स्थल पर पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें