-अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन चलाया जागरूकता अभियान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत तीसरे दिन दमकल विभाग की टीम ने तीनों तहसील क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को अग्निकांड को रोकने और आग से बचाव की जानकारी दी गई।
फायर स्टेशन शामली के प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों में आग्नि सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। एफएसओ आलोक सिंह ने फायर सर्विस की टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग में निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर मौजूद कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। तहसील ऊन क्षेत्र में विशेषकर गन्ने के कोल्हू, स्कूल, पेट्रोल पंप आदि पर अग्निकांड को रोकने और आग से बचाव के उपायों के संबंध में फायर सर्विस यूनिट तहसील ऊन ने लोगों को जागरूक किया। तहसील कैराना क्षेत्र में फायर सर्विस यूनिट कैराना ने भी जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन सप्ताह में अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।