शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम शामली की तरफ से सिद्धबली कोटद्वार और हरिद्वार के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना हुई।
शहर के शिव चौक से रविवार सुबह बस को भारतीय विद्यार्थी संगम के संरक्षक अरविंद संगल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बााबा सिद्धबली सभी की मनोकामनाएं पूरी करें। इस अवसर पर संगम के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सचिव दीपक शर्मा, मोहन कुमार उपाध्यक्ष, राम अवतार ऐरन, मनोज सैनी, सुधीर सिंघल, रजनीश गोयल, निर्भय, रामभरोसे शर्मा, सत्यपाल सिंह, पंकज जिंदल, नंदकुमार कंसल, नरेश शर्मा, कुबेरदत्त शर्मा, रामपाल सिंह, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
-
संजीव शर्मा