फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में आग लगाई, लोगों की जान पर बन आई

विज्ञापन
कैराना में मायापुर रोड पर तालाब पर कूड़े के ढेर में लगाई गई आग के बाद उठता धुआं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के सख्त रवैये के बाद भी सरकारी महकमे सुधरने को तैयार नहीं हैं। पालिका के कर्मचारी प्रदूषण रोकने की बजाय फैला रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मोहल्ला आलकला में इकट्ठा किए गए कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे निकलने वाले धुएं से लोगों का दम घुटने लगा और आंखों में जलन महसूस होने लगी। शिकायत करने पर काफी देर बाद पालिका कर्मचारी पानी का टैंकर लेकर पहुंचे और आग बुझाई। फिर भी घंटों तक वातावरण में धुआं छाया रहा।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के बाद से जनपद शामली की आबोहवा काफी बिगड़ी हुई है। एक्यूआई स्तर डेढ़ गुना बढ़ गया है। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी भी गंभीर है। डीएम जसजीत कौर ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन से कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को मायापुर रोड स्थित मोहल्ला आलकला में तालाब किनारे डाले गए कूड़े के करीब 20-25 ढेर में पालिका कर्मियों ने आग लगा दी। कूडे़ के कई ढेरों में आग की लपटें उठती रही, तो कई स्थानों पर लोगों के दम घोंटने वाला जहरीला धुआं उठता रहा। जिसके बाद मोहल्ले का वातावरण पूरी तरह खराब हो गया।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहनवाज, आजम चौहान, आरिफ, पप्पू ,अनीश आदि ने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मियों द्वारा इकट्ठा किए गए कूड़े के ढेर में आग लगाई है। जिसके बाद कूड़े के ढेर से धुआं उठ गया तथा उनके घरों में भी सांस लेने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

मामले में सफाई लिपिक तासिम अली ने बताया कि उनको कूड़े के ढेर में आग लगाने की जानकारी नहीं हैं। वही कुछ देर बाद सफाई नायक सुभाष पानी के टैंकर के पास साथ मौके पर पहुंचे तथा कूड़े के ढेर में लगाई गई आग पानी डालकर बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें