कैराना। विश्व मधुमेह दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शुगर के मरीजों की निशुल्क जांच कर बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर शुगर के मरीजों की जांच कर जागरूक किया गया। नियमित रूप से शुगर के मरीजों को जांच करानी चाहिए तथा प्रतिदिन अपने भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। मरीजों को प्रतिदिन पिस्ता, बादाम, अमरूद, मूली, लौकी, गाजर अरहर की दाल, उड़द की हरी दाल, चने व मसूर दाल खानी चाहिए और शुगर, चावल व सफेद उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। शिविर में मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।