फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा मेरे श्याम, मोर छड़ी लहराई रे...

विज्ञापन
शामली जैन धर्मशाला में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर सजा दरबार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्याम लाडले शामली वाले समिति द्वारा श्याम बाबा के जन्म उत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

शनिवार रात को जैन धर्मशाला मिल रोड पर श्याम बाबा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग का प्रसाद भगवा को अर्पित किया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन संध्या में बिजनौर से आई बाबा की लाडली आकांक्षा मित्तल ने मोर छड़ी लहराई रे भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बरेली से आए मारुति नंदन ने मंगल भवन अमंगल हारी भजन सुनाकर वातावरण को भक्त्तिमय बना दिया। शहर के नीरज तूफानी ने हारे का सहारा मेरे श्याम भजनों को सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल, भारत संगल, आशीष मित्तल, आशीष मित्तल, रवि संगल, अनिरुद्ध गर्ग, गौरव गर्ग, रजत गोयल, शुभम गोयल, निर्दोष मौजूद रहे।

शामली जैन धर्मशाला में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर दर्शन करने के लिये महिलाओ की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें