फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की होटल खाली कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के कुड़ाना मोड़ स्थित होटल को लेकर चल रहा किराए का विवाद गहरा गया है। मामला अब डीएम के दरबार में पहुंच गया है। समझौता के एक साल बाद भी किराया पर लिया गया होटल खाली न होने से पीड़ित महिला ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए होटल खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला धीमानपुरा निवासी दीपमाला पत्नी अमित कुमार तोमर सिसौली और दौराला के ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। पीड़िता ने डीएम जसजीत कौर से मिलकर ज्ञापन देते हुए बताया कि शहर के कुड़ाना मोड़ शामली में उसका और उसके देवर विकास का तीन दुकानों में एक होटल चल रहा है।
होटल को शहर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार को पिछले कई साल से किराए पर दिया हुआ है। देवेंद्र की मृत्यु जनवरी 2021 में हो चुकी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान किराएदार ने होटल मालिक को सूचना दिए बिना उसमें तोड़फोड़ कर दी और उसमें निर्माण कर लिया। गत वर्ष डीएम-एसडीएम और पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। पीड़िता ने डीएम को बताया कि वह अपनी तीनों दुकान को खाली कराना चाहती है। पिछले साल विवाद होने पर भाकियू नेता चौधरी नरेश टिकैत के यहां सिसौली में फैसले में बकाया 1.88 लाख रुपये माफ करने और एक साल के बाद होटल को खाली करने का फैैसला सुनाया था। अब एक साल बाद किराएदार होटल को खाली करने के बजाए पुलिस से मिलकर जबरन होटल को चालू करा दिया है। शिकायत में आरोप लगाया कि किराएदार ने आदर्श मंडी थाना पुलिस से मिलकर उन्हें मध्य रात्रि तक थाने में बैठाए रखा। समझौते की प्रतिलिपि थाना कोतवाली शामली और एसडीएम सदर संदीप सिंह को पूर्व दी जा चुकी है। पीड़ित महिला ग्रामीणों के साथ एएसपी ओपी सिंह ने भी मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें