शामली बीएसएम स्कूल में सम्मानित छात्र
- फोटो : SHAMLI
शामली। बीएसएम स्कूल में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बीएसएम स्कूल के उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने बताया कि एक मार्च से तीन मार्च को चौथी नेशनल चैंपियनशिप स्टूडेंटस गेम्स 2020-21 का आयोजन आगरा में किया गया था। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में बीएसएम स्कूल के 11 बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता छात्रों में अंडर 12 में कक्षा-6 के भव्य ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, इसी कक्षा के गगनदीप और उमेर ने कुश्ती में स्वर्ण पदक, अंडर 14 खेलों में विनायक कक्षा-7 ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, लक्ष्य मलिक कक्षा-6 केे 400 मीटर में स्वर्ण पदक, शोएब ने बाक्सिंग में स्वर्ण पदक, वंश ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, प्रिंस चौहान ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक, आयुष मलिक व आयुष काजला ने वॉलीबाल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अंडर-14 में ही उमेर ने कुश्ती में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-17 में विराट ने बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कोविड 19 के कारण बंद चल रहे स्कूल खुलने पर विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन समिति से चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने क्रीड़ा विभाग से उमेशदत्त व उपवन शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।