शामली जनपद में चौसाना के भड़ी में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद मुकदमा दर्ज होगा।