फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए सर्राफ की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव भारसी से एक माह पूर्व ग्रामीणों के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार सराफ का कोई सुराग न लग पाने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित लोगों ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भारसी से करीब चार माह पूर्व एक सराफ गांव की कई महिलाओं के जेवरात और ग्रामीणों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया था। उक्त प्रकरण को लेकर गांव की महिला पुष्पा, पूनम, सुमन, सरिता, अंजली ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के लोगों ने शुक्रवार को पुलिस से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस आरोपी सराफ की तलाश में लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें