फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच होने तक निर्माण कार्य बंद रखा जाए: एसपी

विज्ञापन
झिंझाना थाने पर समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जांच होने तक निर्माण कार्य बंद रखा जाए : एसपी
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में कस्बे के कुछ लोग थाना समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव से थाने में मिले। एसपी ने थाना पुलिस को जांच होने तक निर्माण कार्य बंद रखे जाने के निर्देश दिए।
एसपी सुकृति माधव और डीएम जसजीत कौर व एसडीएम ऊन मणि अरोरा शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे थे। उनके आने की सूचना पर कस्बे के कश्यप समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप के नेतृत्व में सतीश कश्यप, वीरेंद्र चौधरी, पवन, मुरारी, सतपाल बंसल, दिलदार सैनी आदि लोग थाने पहुंचे। उन्होंने कस्बे के आरोप लगाया कि मुख्य बस स्टैंड पर स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा में समिति की अनुमति के बिना एक व्यक्ति पैसे लेकर अवैध कब्जे करा रहा है। जबकि मंदिर की भूमि पर पिछले करीब 30 वर्षों से मुकदमा चला आ रहा है।
विज्ञापन

मुकदमे के वादी अनुज मित्तल और कुलदीप शर्मा की मौत हो चुकी है। उसके बाद इस मुकदमे में कोई पैरवी न होने से विपक्षी ने मंदिर पर कब्जा करते हुए मालिक होने का हक जता दिया। मंदिर की जमीन को बेचना शुरू कर दिया। मंदिर के दक्षिण में इस समय दो दुकानों का निर्माण और पूर्वी हिस्से में अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिए कि जांच पूरी होने तक मंदिर की जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। उधर, संपूर्ण थाना दिवस में आज चार शिकायतें भूमि संबंधी आई। मगर मौके पर किसी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें