बारिश में भी उत्साह के साथ दौड़े युवा
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को नेहरू युवा केंद्र और जिला प्रशासन के तत्वावधान में फिट इंडिया-फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय से मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डॉ. रीतिनाथ शुक्ला, जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। समापन विकास भवन पर हुआ।
विकास भवन के सभागार में कार्यक्रम विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि खिलाड़ी शब्द अपने आप में बहुत कुछ कह देता है, और हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां जुझारू प्रवृत्ति के लोग रहते हैं। देश के खिलाड़ी दुनिया भर में अपी धाक जमा रहे हैं। देश के युवाओं में प्रतिभा बहुत है। सीडीओ ने कहा कि जनपद में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति का गठन हो गया है। जिसके माध्यम से गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त कर खेल जगत में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। भैंसवाल गांव में 42 करोड़ का स्टेडियम का प्रोजेक्ट है। हर गांव में खेल मैदान बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र फिट इंडिया-फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद शामली के 75 ग्रामों में आयोजित फ्रीडम रन के प्रतिभागियों ने इस जिले स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
विधायक, सीडीओ और भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे बिजेंद्र सिंह ने फ्रीडम रन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान विशांत चौधरी, दूसरा स्थान प्रशांत कुमार व तीसरा स्थान अभिषेक कुमार और बालिका वर्ग में प्रथम बबली, द्वितीय गुड्डन व तृतीय विजेता पूजा को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में शहीदों के परिजन व जनपद के 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, महिला उत्थान क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं में नीलम शुक्ला, गजाला त्यागी प्रभारी वन स्टोप सेंटर, डॉ. रितु जैन को भी सम्मानित किया गया। संचालन एनएसएस के नोडल अफसर अजय बाबू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, युवा प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएस तोमर, नोडल ऑफिसर एनएसएस डॉ. भूपेंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच जबर सिंह, नेहरू युवा केंद्र से हरि प्रकाश, डॉ. नीलम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
शामली नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित फ्रीडम रन दोड प्रतियोगिता में दोड लगाते युवक- फोटो : SHAMLI
शामली नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित फ्रीडम रन दोड प्रतियोगिता में दोड लगाती युवतियां- फोटो : SHAMLI
शामली नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित फ्रीडम रन दोड प्रतियोगिता में दोड लगाती युवतियां- फोटो : SHAMLI