फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में नाली के विवाद की रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सिलावर में सुनील और अरविंद पक्ष के बीच नाली को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार रात को इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष से सुनील ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनिल, अभिमन्यू, सतमन्यू, मनोज ने उनके घर पर आकर हमला कर दिया। हमले में वह और उसके दो भाई अनुराग व प्रवीण घायल हो गए।
उधर, दूसरेेेेे अरविंद पक्ष ने भी तहरीर देकर हमला करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को घायल होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि नाली को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें