शामली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपिलिंग का अभियान शुरू किया है। इसके लिए दिसंबर माह का फोकस सैंपलिंग को लेकर कार्यक्रम तैयार किया गया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का फोकस सैंपलिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए दिसंबर माह का कार्यक्रम जारी हुआ है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में सैंपलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम, अस्पताल आदि पर कोरोना की जांच को सैंपल लिए गए हैं। 18 दिसंबर को होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों पर सैंपल लिए जाएंगे। 19 को मॉल्स, ग्रामीण व देहात की मार्किट, 20 को क्लोज कैंपस, 21 को कार्यालयों में, 22 को रिक्शा, टैंपो और रोडवेज बस स्टैंड, 23 को स्कूल, कालेज में छात्र, शिक्षक व स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। सीएचसी के वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि जिले में रोजाना 2100 सैंपल लेने का लक्ष्य है, जिसमें 1100 के लगभग सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जाते हैं। जिले में फोकस सैंपलिंग की जा रही है।
6881 लोगों के लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 64 बूथों पर टीकाकरण किया गया है। 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें 3091 लोगों को पहली डोज का और 3790 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में कुल 6881 लोगों को टीी लगे हैं। जिले में 43.01 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 686 लोगों को टीके लगे हैं।