फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने पर भी नहीं मिली शीत लहर से राहत

विज्ञापन
शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शीतलहर का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।दोपहर में ठंड से मामूली राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बुधवार से बदला है। बृहस्पतिवार की रात में भी पाला पड़ने से आम नागरिक ठिठुरते रहे। शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। दिन में धूप के बाद भी 13 किमी प्रति घंटे की रफ्ततार से बर्फीली हवा चली। जिससे मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दोपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में धूप निकलने से दिन का तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी। रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को दिन में धूूप निकलेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले चार दिन तक पाला पड़ने और शीत लहर चलने से दिन और रात का तापमान और लुढ़केगा। रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें