फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बस और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की टक्कर, 6 यात्री घायल

विज्ञापन
शामली में दिल्ली मार्ग पर बलवा बाइपास के पास डिवाइडर पर चढ़ी मिनी बस । संवाद
विज्ञापन
बस में 40 से अधिक यात्री से सवार, बलवा चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली रोड स्थित बलवा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। शामली से कांधला जा रही मिनी बस और घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शामली के मोमीननगर निवासी महबूब ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे मिनी बस से कांधला जा रहे थे। बलवा चौराहे पर अचानक सामने से आ रहे गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में महबूब समेत कासिमपुर खेड़ी के अफसर, जसाला के नीरज, कांधला के धीरज, बस चालक रामकिशोर और एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-खराब पड़ी है रेड लाइट
लोगों का कहना है कि बलवा बाईपास पर रेड लाइट तो लगाई गई हैं, लेकिन वह खराब है। इसके चलते लोग मनमाने तरीके से निकलते हैं। पिछले साल सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार और ग्रामीणों ने फ्लाईओवर की मांग को लेकर धरना दिया था, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई। भाकियू ने भी पिछले साल मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन



-बलवा चौराहे पर हाल के बड़े हादसे
4 जुलाई: पानीपत से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लाल बत्ती पर रुकी कार को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे डेढ़ साल की बच्ची महक की मौत हो गई थी। वहीं तीन लोग घायल।
3 जून: कार और ट्रक की टक्कर में छह लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया था भर्ती।


-ग्रामीणों की मांग
बलवा गांव के रिकित, बबलू और शामली के पंकज कुमार का कहना कि यहां जल्द से जल्द फ्लाईओवर बनाया जाए ताकि आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान बच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें