फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों भारतीय के विश्वास से सबसे बड़ा दल बना भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला खैल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रांत डंगोरिया ने भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि देश में करोड़ों भारतीय के विश्वास से भाजपा देश की सबसे बड़े दल बना है। योगी सरकार ने कैराना कांधला में पलायन को रोककर विकास के नए आयाम स्थापित किए है। ऊंचागांव में पीएसी कैंप की स्थापना से सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है। व्यापारी और आमजन सुरक्षित गुजर बसर कर रहे है। एक बार फिर से 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी कड़ी मेहनत से एक एक वोट के साथ योगी सरकार को सत्ता में लाने का काम करेंगे। इस दौरान नरेश सैनी, मास्टर कवरपाल, विनोद तोमर, नवीन मलिक, तरूण अग्रवाल, इन्द्रपाल सभासद, राजीव चंद्रा, गौरव चंद्रा, रोहित, आत्माराम ठेकेदार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें