फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली के ट्राले से टकराई बाइक, जीजा-साला घायल-

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग गांव हुरमजपुर के निकट पराली से भरे ट्रॉले से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी तस्लीम अपने साले महफूज के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर कांधला-बुढाना मार्ग से अपने घर जा रहे थे। उसी समय गांव हुरमजपुर के मार्ग के निकट मोड़ पर उनकी बाइक की भिड़ंत मार्ग पर खड़े पराली के ट्रॉले से हो गई। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए शामली भर्ती कराया गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। चिकित्सक ने दोनों की चिंताजनक हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
हरियाणा की तरफ से रोजाना आते हैं सैकड़ों ट्राले
धान का सीजन जारी है और इस समय पराली ढुलाई तेज गति से चल रही है, हरियाणा की ओर से रोजाना सैकड़ों ट्राले जिले से गुजरते हैं। लेकिन ये पराली के ट्राले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुई है। पराली की ढुलाई करने वाले अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों को ओवरलोड करके चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर वाहन चालक बहुत ही तेज गति से वाहन को चलाते हैं और ट्राली ओवरलोड होने के कारण सड़क पर दूसरे वाहन ओवरटेक भी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

कोहरे में दिखाई नहीं देते पराली के ओवरलोड ट्राले
ट्राले रिफलेक्टर न होने से कोहरे में यह वाहन दिखाई भी नहीं देते हैं। जिससे सर्दी में कोहरे के कारण इनसे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि भारी वाहनों पर लगाम लगाई जाए या इनके लोड व गति तय की जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें