फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
शामली सती वाला मन्दिर में खाटू श्याम मन्दिर का शिलान्यास करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित प्राचीन श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर (सतीवाला) में खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रविवार को ओम श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से खाटू श्याम मंदिर का निर्माण की आधारशिला रखी गई। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हनुमान धाम के पुजारी पंडित देवानंद ने कराया। इस दौरान चुलकाना धाम के मुख्य सेवक योगेश्वर दास मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद हवन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके बाद भंडारा हुआ और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भजनों के माध्यम से बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया गया। भूमि पूजन के दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नीरज तायल, सचिन जिंदल, नितिन जिंदल, अखिल तायल और विकास गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें