शामली सीएमओ कार्यालय पर अपनी शिकायत रखती आशाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। सीएमओ कार्यालय पर कैराना ब्लाक की आशाओं और आशा संगिनी ने धरना दिया। उन्होंने तीन माह का बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर सीएमओ के नाम एसीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को कैराना ब्लाक की आशा और आशा संगिनी इकट्ठी होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय में धरने पर बैठ गईं। बताया कि उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्हें कोई वेतन नहीं मिलता। सिर्फ मानदेय पर काम करती है। अधिकांश आशाओं का परिवार मानदेय से ही चलता है। अगर उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलेगा तो उन्हें काम करने में परेशानी होगी। उन्होंने जून, जुलाई व अगस्त माह का मानदेय दिलाने की मांग की। उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल के मौजूद न होने पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान केेला, गुड़िया, प्रेमबाला, मुनेश, कविता, मंजू, नफीसा, मुकेश व पूनम आदि मौजूद रही।