फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित अध्यक्ष और विक्रांत महासचिव मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की बार रूम में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2021-2022 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी अंकित जैन अध्यक्ष और विक्रांत भार्गव महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अमित शर्मा उपाध्यक्ष, मनव्वर हसन कोषाध्यक्ष और मोहित गुप्ता सह सचिव को फिर से वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए मनोनीत किया गया। अनिल मित्तल को सर्वसम्मति से बार का संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में अनुज गोयल, विकास शर्मा, सचिन सैनी, नीरज उपाध्याय, सुरेंद्र सैनी, मनव्वर हसन, मोहित गुप्ता, अनुज पंवार, सचिन गोयल, अरुण शमा, मनीष कुमार, आयुष गोत्रा, सदाकत अली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
------------------
न्यायालयों में भी समाप्त हुई शनिवार की बंदी
शामली। जिले के न्यायालयों में भी अब शनिवार की बंदी समाप्त हो गई है। जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिनके अनुसार अब जनपद के सभी न्यायालय प्रथम और तृतीय शनिवार को न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों के लिए खुलेंगे। चतुर्थ शनिवार को न्यायालयों में सिर्फ प्रशासनिक कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें