फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक प्रतिभागियों से मिलने रवाना हुए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक प्रतिभागियों से मिलने रवाना हुए खिलाड़ी
विज्ञापन

शामली। जिले के गांवों में बसे 75 खिलाड़ियों और 50 मंगल दल के अध्यक्षों की तीन बस बुधवार को लखनऊ रवाना हुई। खिलाड़ियों में 75 पुरुष और 50 महिला शामिल रहे। ये सभी लखनऊ में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने तीनों बसों को रवाना किया। इस मौके पर अरविंद संगल ने कहा कि सीएम योगी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास नीति पर चल रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी या युवा जब टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वालों से मिलेंगे, उनकी विजय गाथा सुनेंगे तो उनके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वह प्रभाव ही इन्हें आगे चलकर विश्व पटल पर अपना कौशल दिखाने में सहयोग करेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि कार्यक्रम लखनऊ स्थित अटलबिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 19 अगस्त को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिद्धांत कुमार, सचिन पंवार, नेहा मदान, वरिष्ठ सहायक युवा कल्याण राजीव कुमार, कबड्डी कोच संजीव कुमार, एथलीट संघ सचिव जबर सिंह, प्रांतीय रक्षक दल से पुष्पेंद्र कुमार, धीरज सिंह, शिव कुमार, रमेश कुमार कर्मवीर सिंह, महिपाल व सतवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें