फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2810 अभ्यर्थी देंगे पीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 17 और 18 अगस्त को होने वाली पीजीटी की परीक्षा में 2810 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में दोनों दिन परीक्षा होगी। प्रशासन परीक्षा की तैयारी करने में जुटा है।
विज्ञापन

स्नात्कोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा 17 और 18 अगस्त को होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर आरके इंटर कालेज व हिंदू कन्या इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीेक्षा में दोनों दिन दो पालियों में 2810 अभ्यर्थी पंजीकृत है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। सात अगस्त को पहली पाली में 771, दूसरी पाली में 647 अभ्यर्थी पंजीकृत है। आठ अगस्त को पहली पाली में 664 और दूसरी पाली में 728 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें