फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली महायोजना 2031 तैयार, सर्वे हुआ पूरा

विज्ञापन
शामली महायोजना 20021 का तैयार किया गया मैप - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली महायोजना 2031 का सर्वे पूरा हो गया है। जिले की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से महायोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक के बाद महायोजना जनता के सुझाव और आपत्तियों के लिए प्रस्तुत की जाएगी। महायोजना स्वीकृत होने के बाद इसके आधार पर ही भवन निर्माण के नक्शे पास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से पिछले एक साल से शामली महायोजना तैयार करने के लिए एलमेंट ग्लोबल इंटरनेशनल कंपनी को कंसलटेट नियुक्त किया गया था। कंपनी ने महायोजना का सर्वे पूूूूूरा कर लिया है। शामली शहर की मौजूदा जनसंख्या, नौकरी-पेशा, शहर की जलापूर्ति, सीवरेज, सोलिट वेस्ट सॉकपिट मैनेजमेंट प्लान, शहर से दूूसरे कस्बों को जाने वाली लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग, मंडी परिषद, ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हाईवे, परिवहन, बस अड्डे, पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, आवासीय कॉलोनी आगामी 2031 के विकास को देखते हुए महायोजना को तैयार किया गया है।
सर्वे करने वाली कंसलटेंट कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर जया श्रीवास्तव ने बताया कि महायोजना 2031 का सर्वे पूरा हो गया है। समय की जरूरत को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर बाईपास, बनत बाईपास, पानीपत खटीमा का कंडेला बाईपास, मेरठ करनाल बाईपास को शहर की सीमा मानते हुए महायोजना को तैयार किया गया है। सर्वे के बाद महायोजना के संबंध में विचार विमर्श के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की बैठक में महायोजना का प्रस्ताव आने में अगले दो माह लग जाएंगे।
विज्ञापन

ये गांव भी होंगे शामिल
- सिंभालका, खेड़ीकरमू, लिलौन, मुंडेट, गोहरनी, कुड़ाना, बामनौली आदि शामली महायोजना का हिस्सा होंगे। महायोजना के तहत शामली के चारों ओर से गुजरने वाले हाईवे, बाईपास और अन्य विकास योजनाओं का ध्यान रखा गया है। महायोजना का लक्ष्य बेतरतीब ढंग से कालोनियां बसने से रुकेगी और भू-माफिया पर भी रोक लगेगी।
स्थगित हो चुकी है शामली महायोजना 2021
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2000 में शामली महायोजना 2021 तैयार की गई थी। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के बाद आम जनता के विचार विमर्श के लिए रखा गया था, बाद में 2001 में शामली महायोजना को शासन स्तर से स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें