उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शिविर में टीकाकरण कराया गया
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सोमवार को ऑल सेंटर स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। 400 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। दूसरी डोज न लगने पर कई लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
शिविर का उद्घाटन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने टीका लगवाने के लिए पहला कार्ड देकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए टीकाकरण का महाभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग टीकाकरण जरूर करवा लें। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि शिविर में 11 से शाम पांच बजे तक 400 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने टीकाकरण किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय संयुक्त मंत्री नारायण दास अग्रवाल, शशांक कौशिक, उवैस हसन, राकेश बोहरा, अशोक गुप्ता, अभिनव ओमर, शिव कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सक्सेना, राजीव खन्ना, सलाउद्दीन, लकी खां, नासिर खां, स्कूल की प्रधानाचार्या शैल सक्सेना, उप प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी, कोआर्डिनेटर जिया खान आदि मौजूद रहे।