फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से दो घंटे देरी से आई हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इसकी जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रोजा रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

03220 कांठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय पर बरेली से रवाना हुई, लेकिन कुछ स्टेशन पास होने के बाद उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और गार्ड को दी। कंट्रोल ने किसी तरह ट्रेन को अगले स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। लोको पायलट ट्रेन को बिलपुर तक पहुंचाया।
कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आ रही मालगाड़ी का इंजन काटकर हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन में लगाकर उसे रवाना किया। इसमें दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद रोज से दूसरा इंजन भेजा गया, जो कि मालगाड़ी में लगाया गया। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोजा रेलवे स्टेशन से जनता एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस के लिए लोको पायलट इसी ट्रेन से भेजे जाते हैं। रोजा रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 3:00 बजे आती है जो कि 4:45 बजे आई। रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था, जिस कारण ट्रेन दो घंटे की देरी से रोजा स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें