फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा में एक बुजुर्ग की तालाब में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव इंदलपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता सीताराम 13 अगस्त की शाम को घर से खेत पर जाने की बात कह कर गए थे। देर रात घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर बाद गांव के पश्चिम तालाब में कुछ लोगों ने सीताराम का शव पड़ा देख परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाया। परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचानामा भर कर शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया। सीताराम की मौत से पुत्र ओमप्रकाश, किशनलाल, विमलेश, पत्नी जानकी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। बंडा पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश ने बताया उनके पिता शराब पीने के आदी थे, शराब के नशे में तालाब में गिरने से उनकी मौत होने की आशंका है। सीताराम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इस कारण परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें