फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जाते ही शहर में लगा जाम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद जीआईसी तिराहे पर लगा जाम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही पुलिस लाइन पहुंचे। वैसे ही शहर के बंद किए गए रास्तों को खोल दिया गया। इससे शहर के ज्यादातर चौराहों पर जाम लग गया। बैरिकेडिंग में फंसे लोग जल्द निकलने की कोशिश में वाहनों को तेज रफ्तार में निकालने लगे।
विज्ञापन

इससे रोडवेज बस अड्डा, खिरनीबाग चौराहा, टाउनहाल पुल, लाल इमली चौराहा पर जाम लग गया। इधर राजघाट पुलिस चौकी के पास मुख्यमंत्री के निकलने के बाद जब बैरिकेडिंग को हटाया गया तो जल्दबाजी के चलते आड़े-तिरछे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस ने सोमवार को ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। बावजूद इसके लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें