फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफतः ट्रॉली चढ़ते ही टूटी पुलिया

विज्ञापन
गांव आवां बुजुर्ग के पास झाबर वाली पुलिया में फंसी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां/बंडा। गांव आवां बुजुर्ग के पास झाबर वाली पुलिया ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने के दौरान टूट गई। हादसे में जनपद पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर निवासी चालक जुबैर को चोट आई हैं।
विज्ञापन

जुबैर ने बताया कि वह बीसलपुर के आरबीआई ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चालक है। मंगलवार को जुबैर ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट लेकर गांव आवां बुजुर्ग जा रहा था। ट्रॉली में छह हजार ईंट भरी हुई थीं। गांव आवां बुजुर्ग के पास झाबर वाली पुलिया पहले से ही कमजोर थी। भारी वजन के कारण पुलिया धंस गई, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में फंस गया। इस दौरान जुबैर को भी चोट आई हैं।
चालक की सूचना पर भट्ठे से दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली भेजी गई। इसके बाद दूसरी ट्रॉली में ईंट खाली कर फंसे ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाला गया। पुलिया टूटने से आवां बुजुर्ग के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

कई गांवों के लोगों को होगी परेशानी
गांव आवां बुजुर्ग के पास झाबर वाली पुलिया टूटने से कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बंडा बिलसंडा मार्ग से गांव भगवंतापुर ऊधौपुर होते हुए नवदिया, बरगदा, ररूआ, तिहार, बिहार, बिरहना आदि के लोग इसी पुलिया से होकर निकलते हैं। अब पुलिया टूटने से इन गांवों को लोगों को दूसरे रास्ते से होकर निकलना पड़ेगा। गांव ढका घनश्याम होकर जाने से लोगों को पांच किमी ज्यादा फासला तय करना पड़ेगा। लोगों ने पुलिया को फिर से जल्द बनवाने की मांग की है।
कृषि कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन, ईंटें ढो रहे ट्रैक्टर ट्रॉली
आवां बुजुर्ग के पास झाबर वाली पुलिस ईंटों से भरी ओवरलोड ट्राली के कारण टूटी है। कृषि कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर टैक्स बचाकर तमाम ट्रैक्टर ट्रालियों को ईंट भट्ठों पर ईंट ढोने में लगाया गया है। इन ट्रैक्टर ट्रालियों में एक बार में पांच से छह हजार ईंटे भरी जाती है। इस कारण कमजोर पुलिया टूट जाती हैं और रास्ते भी खराब होते हैं। आवां की पुलिया भी ऐसे ही ओवरलोड ईंट भरी ट्राली के कारण ध्वस्त हो गई है।
पुलिया टूट जाने की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। पुलिया किस विभाग ने बनाई है, यह पता कराया जाएगा। संबधित विभाग के अधिकारी से बात कर पुलिया सही कराई जाएगी। गांव के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें