फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने धान खरीद में धांधली और डीएपी की कमी का मामला उठाया

विज्ञापन
पुवायां में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। धान खरीद में धांधली, डीएपी और गेहूं बीज की कमी आदि मामलों को लेकर सपा नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री के नेतृत्व में तमाम सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां उपेंद्र पाल ने कहा कि धान बेचने के लिए किसान को कई दिन तक सेंटर पर पड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

फिर भी धान की तौल नहीं पा रही है। डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है। इसके बाद भी तमाम किसानों को बिना खाद के वापस लौटना पड़ता है। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई। नायब तहसीलदार संजय कुमार को ज्ञापन सौंपने के बाद सपा कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें