फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मनोज सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। 22 दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। भाई ने रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पश्चिमी निवासी मनोज सिंह 22 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर से जानवरों के लिए घास काटने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

घर वापस न आने पर पिता रामासरे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को तीन बजे मनोज सिंह के चाचा विश्वप्रताप सिंह अपने खेत का पुआल फूंकने गये थे। उन्होंने निगोही थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर के रकबे में गांव खिरिया पश्चिमी निवासी बनवारी के खेत में पेड़ के नीचे शव देखा।
उन्होंने कपड़ों से पड़े शव की पहचान घर से गायब मनोज सिंह के रूप में की है। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मनोज सिंह का सिर और धड़ अलग-अलग पड़े हुए थे। पेड़ की टहनी से रस्सी में बंधा गमछा भी लटक रहा था। शव बुरी तरह सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई राजीव ने पुरानी रंजिश को लेकर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजीव ने पुलिस को बताया कि मनोज सिंह के घर से गायब होने पर वहां भी तलाश किया गया था लेकिन तब मनोज नहीं मिला था। मनोज सिंह अपने दो भाइयों में राजीव से छोटा और अशोक से बड़ा था। उसकी दोनों बहनें मोनिका व आरती बड़ी हैं। मनोज की मौत की खबर सुनकर पिता रामासरे गुमसुम हो गए जबकि मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मनोज सिंह की गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें