फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों और बैंडबाजे के साथ निकाली गणेश शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभा यात्रा में श्रीरामदरवार के स्वरुप की झांकी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आकर्षक झांकियों व बैंडबाजे संग निकली श्री गणेश शोभायात्रा के साथ खिरनीबाग में रामलीला का शुभारंभ हो गया। भोलागंज से निकली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा व आरती के साथ स्वागत किया। नगर विधायक समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने रामलीला मंच पर विघ्नहर्ता लंबोदर भगवान की पूजा कर मंचन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भोलागंज स्थिति नरसिंह भगवान के मंदिर में पूजा के बाद भगवान राम सीता लक्ष्मण भरत शत्रुघन, हनुमान, शंकर पार्वती, विष्णु लक्ष्मी राधा गोविंद समेत देवी-देवताओं के स्वरूपों के साथ नगर में शोभायात्रा निकली। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भोलागंज स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में पूजन अर्चन किया और राम का रथ खींचकर शोभायात्रा को रवाना किया।
रंगमहला, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंची, यहां आयोजकों ने झांकियों की आरती उतारी। पंडित ने गणेश व नवग्रह पूजन किया। मुख्य यजमान के रूप में नगर विधायक सुरेश खन्ना पूजा अर्चना की। शोभायात्रा तथा पूजन में मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी, हितेश अग्रवाल, वीरेंद्र पाल यादव, राममोहन वर्मा, रामचंद्र सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश सिंघल, नरेंद्र मिश्रा गुरु, ऋषि कपूर, अनूप गुप्ता, आशीष शुक्ला, आनंद मिश्रा, विजय तुली, राजीव कपूर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला बजरिया स्थित गंगाराम राइस मिल से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होती हुई मेन चौराहे पर पहुंची। जलालाबाद रोड से होकर रामलीला मेला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। मेला ग्राउंड पर हवन-यज्ञ किया। श्री रामलीला मेला विधिवत आरंभ हो गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता, हरिकरन त्रिपाठी, सचिन गुप्ता, विश्वनाथ त्रिपाठी, अजीत सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें