शाहजहांपुर। जलालाबाद के रामलीला मैदान पर शनिवार देर शाम गणेश व भूमि पूजन के अलावा परंपरानुसार परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय द्वारा मैदान पर रामध्वजा का रोहण किया। सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
पूर्व में श्री परशुराम रामलीला कमेटी की ओर से परशुराम मंदिर से बैंड बाजे व भगवान गणेश की झांकी के साथ रामध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर में भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। जहां आचार्य अखिलेश दीक्षित ने मंत्रोच्चार के बीच हवन, गणेश व भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न करवाया। महंत द्वारा लाई गई रामध्वजा को स्थापित किया। मेला स्थल पहुंचे सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर रामलीला मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।
अंत में सभी को प्रसाद बांटा गया तथा कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद को अंगवस्त्र व रामचरित मानस की प्रति भेंट की। विनय शर्मा, अमित सिंह, गोपाल मोहन द्विवेदी, मनोज सिंह, कौशल शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, अजय पांडेय, कृष्णकांत दीक्षित, भारत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुबोध सक्सेना, मनोज अग्निहोत्री, राजीव द्विवेदी, श्यामू शुक्ला, वैभव त्रिवेदी, गौरव राघव, रामू मिश्रा, प्रियांशु शुक्ला, गोपाल गुप्ता, अमित खन्ना आदि शामिल हुए।