शाहजहांपुर। धनतेरस को लेकर पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है। ये डायवर्जन मंगलवार और बुधवार तक लागू रहेगा। धनतेरस के दिन बाजारों में काफी भीड़ रहेगी। इसलिए वाहनों को मुख्य बाजारों में नहीं जाने दिया जाएगा। डायवर्जन रूट बाजारों के खुलने और बंद होने तक लागू रहेगा।
बाजारों में जाने के लिए वाहनों से आने वाले लोग अपने वाहनों को गांधी भवन के ठीक सामने शहीद द्वार, कचहरी ओवरब्रिज के नीचे और जेल के पीछे बने पार्किंग स्थलों पर खड़ा करेंगे। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बाजार में भीड़ न उमड़े इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता सहयोग करे।
यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- पंखी चौराहा से बहादुरगंज की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा, ऑटो, दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
- आर्य महिला डिग्री कॉलेज तिराहा से बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
- जेल रोड पार्किंग बहादुरगंज से बहादुरगंज बाजार की तरफ सभी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
- बहादुरगंज पचराहा से बहादुरगंज बाजार की तरफ जाने वाले वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
- सुभाष टावर चौक से बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे।
- कच्चा कटरा मोड़ तिराहा से चौक की तरफ जाने वाले सभी वाहन बंद रहेंगे।
- खोया मंडी तिराहा से चौक की तरफ किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
- डॉ. रवि मोहन क्लीनिक तिराहे से चौक की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- मिशन तिराहा से चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।