फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट की टीम के लिए छात्राओं में जबर्दस्त उत्साह, 33 छात्राओं ने कराया नामांकन

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में नामांकन कराने के लिए लाइन में लगी छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद की छात्राओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह नजर आने लगा है। अमर उजाला की पहल के बाद अब कॉलेजों ने छात्राओं की क्रिकेट टीम तैयार करने प्लान तैयार किया। एसएस कॉलेज की छात्राओं में क्रिकेट के प्रति गजब उत्साह देखा जा रहा है। यहां की 33 छात्राओं ने शनिवार शाम तक अपना पंजीकरण कराया था। वहीं, जीएफ कॉलेज में पहले दिन दस छात्राओं ने पंजीकरण कराया दिया है।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज ने महिला टीम के लिए शुक्रवार को नोटिस निकाला था। सूचना जारी होने के बाद ही पंजीकरण कराने के लिए छात्राएं उमड़ पड़ीं। शनिवार शाम तक क्रिकेट के लिए छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। पंजीकरण के लिए स्टेडियम में काफी छात्राएं पहुंची। प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि तीन टीम बनाने के लिए छात्राओं के आवेदन आ चुके हैं। 30 मार्च तक नामांकन होना है।
छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखकर खेल अधिकारी डॉ. अजीत सिंह चारग ने सोमवार से प्रत्येक विभाग में अलग-अलग पंजीकरण कराने की योजना बनाई है, ताकि बिना किसी असुविधा के छात्राएं पंजीकरण करा सकें। पंजीकरण कार्य में डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. दुर्ग विजय सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें