फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद रहा ऐतिहासिक चिलौआ का मेला लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। कोरोना कॉल में पिछले दो सालों से ऐतिहासिक चिलौआ मेला नहीं लग सका था। इस बार 14 से 16 अप्रैल तक मेला लगेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से मां दुर्गा मंदिर में लगने वाले चिलौआ मेला प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन, इस बार 14 से 16 अप्रैल तक मेला लगाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान प्रबल पांडे ने बताया कि मेले का ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां कुछ समय बिताकर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर विजयी होने का वरदान मांगा था।
मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसकी मान्यता दूर तक हो गई। सालों से यहां मेला लगता आ रहा है और दूरदराज से लोग आते हैं। मेले में इमारती लकड़ी, बक्से, संदूक, दरी, कालीन आदि की दुकानें लगाते हैं, जोकि दूसरे राज्यों व शहरों से दुकानदार आकर लगाते हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस की व्यवस्था भी रहती है। पेयजल बिजली की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की ओर से कराई जाएगी। बताया कि यहां लगने वाले मेले में दंगल भी होता है। मेला कमेटी में मनमोहन त्रिवेदी, विमल पांडे, शुभम त्रिपाठी, पवन मिश्रा, गुलाब त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें