फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिकने आ गईं रंगबिरंगी मनभावन राखियां

विज्ञापन
पूजा की थाली के साथ राखी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी खरीदना शुरू कर दिया है। बाजार में बच्चों व बड़ों के लिए तरह-तरह की राखियां आई हैं। हालांकि त्योहार पर भी महंगाई का असर साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक मंडी, जलालनगर बजरिया में इन दिनों राखियों की दुकानें सजी दिखाई दे रही हैं। दुकानों पर स्टाइलिश राखियां हैं। बच्चों को लुभाने के लिए उनके कार्टून चरित्र और दूसरे सुपर हीरो की राखियों की बाजार में कई बैरायटी नजर आ रहीं हैं। बाजार में त्योहारी सीजन की रौनक शुरू हो गई है। बाजार में दुकानों पर सबसे ज्यादा राखियां दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में निर्मित स्टोन, जरकन व मेटल की राखी, कलावा के साथ रुद्राक्ष, रेशमी धागा बाजार में आया है। बच्चों के लिए छोटा भीम, बाल हनुमान, डोरेमॉन आदि कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आयी हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें कई राखियां चांदी की भी हैं जो सराफा दुकानों पर बेची जा रही हैं।
नन्हीं कलाइयों पर नजर आएंगी छोटा भीम और बाल हनुमान वाली राखियां
- शहर के बाजार में राखियों से सजी दुकानों में कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं। ये कार्टून कैरेक्टर की राखियां बच्चों को लुभाने के लिए सजाई गईं हैं। छोटे बच्चे भी इन्हीं कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और महंगाई का दिख रहा असर
रक्षाबंधन को लेकर हर घर में तैयारी चल रही है, लेकिन रक्षाबंधन वाले दिन रविवार का कोरोना कर्फ्यू होने के कारण राखियों की दुकानें लगने को लेकर संशय बना हुआ है, ऐसे में अभी से राखी की दुकानों को सजा लिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार राखी की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों की मानें तो कोरोना संक्रमण और महंगाई के कारण राखियां की खरीदारी कम हो रही है।
डाकघर में बिक गए सारे वाटरप्रूफ लिफाफे
- दूसरे शहर, जिला, प्रदेश और देशों में रहने वाले भाइयों को राखी बांधने के लिए न पहुंच पाने वाली बहनों के लिए डाक विभाग की ओर से वाटरप्रूफ लिफाफा जारी किया जाता है। इस बार भी डाक विभाग की ओर से लिफाफा जारी किया गया था, जिनकी बिक्री मुख्य डाकघर समेत सभी उप डाकघरों की गई। डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि जनपद के लिए राखी वाले 400 वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए गए थे। यह सभी लिफाफे बिक चुके हैं। बताया कि इन लिफाफों में राखी को पानी में भीगने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें