फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मात्र पांच घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को संबोधित ज्ञापन उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारी वैभव कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित अतरी निजामपुर फीडर के ग्राम सौनेक, भुर्जिया, जुगपुरा, हरसीपुर आदि गांवों के कई विद्युत उपभोक्तओं ने ग्राम प्रधान गिरंद सिंह और सतीश चंद्र यादव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड जलालाबाद को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की बात कह रही है।
मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र के अतरी निजामपुर फीडर पर आने वाले गांवों को टुकड़ों में बमुश्किल पांच घंटे बिजली मिल पा रही है। इससे उनकी फसलें सूख रहीं हैं। विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने वाले ग्राम पंचायत हरसीपुर के प्रधान गिरंद सिंह, ग्राम सौनक निवासी सतीशचन्द्र यादव, महेशचन्द्र, सर्वेश, परशुराम सिंह, नेत्रपाल सिंह, राकेश यादव, श्याम सिंह, वीरपाल, धर्मेंद्र सिंह, शिवदीप, बाबूराम पाल आदि उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें