फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर शिवालयों में हुई तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। ऐसे में पहले दिन शिव मंदिरों पर खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों पर तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

शहर के टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ के पास बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में रविवार को साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का काम हुआ।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्रावण मास के सोमवार पर श्रद्धालुओं के उमड़ने को ध्यान में रखकर कतार में दर्शन कराए जाने, जलाभिषेक की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्र में पैना बुजुर्ग स्थित त्रिलोकी नाथ धाम पर काफी संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर पर विशेष रूप से व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बंडा के सुनासिर नाथ, कलान के पटना देवकली, सेहरामऊ दक्षिणी के बाबा कालसेन मंदिर पर भी कांवड़ यात्रियों व शिव के भक्तों का जमावड़ा लगेगा। यहां भोले के भक्त शिवलिंग का अभिषेक कर मनौती मानेंगे। कांवड़ चढ़ाएंगे। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांवड़िए यहां से फर्रुखाबाद के घटिया घाट पर जाकर स्नान करके व जल लेकर वापस आएंगे फिर गोला गोकर्णनाथ के लिए कांवड़ लेकर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें